भोपाल. टीवी एक्ट्रेस और शहर की शान दिव्यंका त्रिपाठी 8 जुलाई को अपनी शादी की पहली वेडिंग एनीवर्सरी मनाने विदेश में में है। इस अवसर पर उनके बारे में बताने जा रहा है वह बात जो अभी तक किसी के सामने नहीं आई है।
-दिव्यंका की मां नीलम त्रिपाठी ने बताया कि वैसे तो दिव्यंका के साथ कई लोगों ने चीटिंग की लेकिन एक व्यक्ति के विश्वासघात ने उसको हिला कर रख दिया था।
-वह व्यक्ति था उनका चार्टड अकाउंटेंट, जिसके विश्वासघात की वजह से दिव्यंका टूट सी गई थी।
-दिव्यंका ने अपने करियर के शुरुआत में फाइनेंशियल हिसाब-किताब के लिए एक सीए की सेवाएं ली।
-वह उसपर बहुत विश्वास करती थी। शुरु के 2 साल सीए ने उनका हिसाब-किताब अच्छी तरह मेंटेन किया।
-उस समय दिव्यंका को पैसे कमाने की इतनी धुन थी कि वह फ्लैट से शूटिंग की जगह पर ऑटो से जाती थी जबकि वह कार मेंटेन कर सकती थी।
-लगातार 22 घंटे मेहनत करने के बाद दिव्यंका ने पाई-पाई जोड़ी।
-लेकिन एक दिन उसे पता चला कि उसके बिना जानकारी के उनके खातों से पैसे निकाल लिए गए। ये काम उनके सीए ने किया था।
लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी
-इस बात से वह बहुत टूट गई थी। अपने पैसे निकलवाने के लिए अपने पापा की मदद से दिव्यंका ने कई वकील किए लेकिन वकीलों ने भी उन्हें लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
-तब थक-हार कर उन्हें अपने लाखों रुपए छोड़ने पड़े। इस विश्वासघात के बाद वह हमारे फूट-फूटकर रोई थी। वह एक ही बात कही जा रही थी कि मैंने कभी किसी के साथ कोई
गलत बात और व्यवहार नहीं की फिर मेरे साथ ऐसा क्यों हुआ?