महिला विश्व कप : फाइनल में जगह बनाने के लिए इंग्लैंड से भिड़ेगा भारत

महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से मात दी। इस हार के साथ भारत का टी20 विश्व कप जीतने का ख्वाब एक बार फिर टूटा गया। वहीं, इंग्लैंड का खिताबी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारतीय टीम तीसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच में जगह बनाने से चूकी है। इससे पहले भारत को सेमीफाइनल में 2009 में न्यूजीलैंड से और 2010 में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को 113 रनों का लक्ष्य दिया था। इंग्लैंड ने दो विकेट खोकर इस लक्ष्य को एई जोन्स (51*) और एन स्किवर (54*) की लाजवाब पारियों की बदौलत 17.1 ओवर में हासिल कर लिया। इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसकी सलामी बल्लेबाज टैमी बायुमोंट (1) और डेनियल व्याट (8) जल्द पवेलियन लौट गईं। इसके बाद जोन्स और एन स्किवर ने मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 92 रनों की अहम साझेदारी कर अपनी टीम की जीत की नैया पार लगाई। भारत के लिए दीप्ति शर्मा और राधा यादव ने एक-एक विकेट झटका।
भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। भारत की शुरुआत अच्छी रही लेकिन टीम उसका फायदा उठाने में कामयाब नहीं रही। स्मृति मंधाना (34) ने तानिया भाटिया (11) के के साथ पहले विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की। मंधाना के आउट होने के बाद टीम लड़खड़ाई गई और नियमित अंतराल पर विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा। जेमिमाह रोड्रिगेज (26) ने कप्तान हरमनप्रीत कौर (16) के साथ टीम की पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों ने 36 रनों की साझेदारी कर टीम को 89 के स्कोर तक पहुंचाया लेकिन इसी स्कोर पर जेमिमाह रन आउट हो गईं। हरमनप्रीत ने इसके बाद भारतीय टीम की अनुभवी बल्लेबाज वेदा कृष्णमूर्ति (2) के साथ टीम को मजबूत करने की कोशिश की लेकिन क्रिस्टी जॉर्डन ने 93 के स्कोर पर वेदा को जोन्स के हाथों कैच आउट कर पवेलियन भेज दिया। 16वें ओवर की पहली गेंद पर वेदा का विकेट गिरा और इसी ओवर की आखिरी गेंद पर क्रिस्टी ने हरमनप्रीत को भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।
भारत की खस्ता हालत का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उसकी छह खिलाड़ी दहाई का भी आंकड़ा नहीं छू सकीं।दीप्ति शर्मा भारत की ओर से आउट होने वाली अंतिम बल्लेबाज रहीं। इंग्लैंड के गेंदबाजों का मंधाना और जेमिमा रोड्रिगेज (26) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज मुकाबला नहीं कर सकी और पूरी टीम 19.3 ओवर में 112 रन पर ढेर हो गई। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट कप्तान हीथर नाइट ने चटकाए। उन्होंने तीन खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई। वहीं, एस.एक्लेस्टोन और केएल गॉर्डन ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा भारत की तीन खिलाड़ी रन आउट हुईं। भारत ने इस अहम मैच में दिग्गज ओपनर मिताली राज को अंतिम एकादश में मौका नहीं दिया है। गौरतलब है कि भारत को महिला टी-20 विश्व कप टूर्नामेंट में दो मर्तबा सेमीफाइनल मुकबालों में हार का सामना करना पड़ा था। 2009 में भारत को न्यूजीलैंड से और 2010 में ऑस्ट्रेलिया ने मात दी थी।
हरमनप्रीत की अगुवाई में भारत अपराजित
भारतीय टीम कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में अब तक इस विश्वकप में अपराजित रही है। यही नहीं, इस बीच भारतीय टीम ने दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम को भी अंतिम ग्रुप मैच में रौंदा है। दिलचस्प बात ये भी है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले सेमीफाइनल मैच में वेस्टइंडीज को 71 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। यानी आज भारत और इंग्लैंड में जो भी जीतेगा वो खिताब के लिए रविवार को ऑस्ट्रेलियाई टीम से भिड़ेगा। ऑस्ट्रेलिया अपने चौथे महिला विश्व खिताब के लिए मैदान पर उतरेगी। अगर टीम इंडिया आज खेला जा रहा दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला जीतने में सफल रही तो उसे फाइनल में एंट्री मिल जाएगी जो कि भारतीय महिला क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहला मौका होगा।
All the best! It has been a great campaign. Let’s cross this hurdle and cross the final hurdle too: @imVkohli’s encouraging message for @BCCIWomen. Let’s do this #TeamIndia #WomenInBlue #INDvENG pic.twitter.com/sESPXybHOD
— BCCI (@BCCI) November 22, 2018
भारतीय टीम 8 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंची
भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप में इसी इंग्लिश महिला टीम ने फाइनल में मात देते हुए खिताब का सपना तोड़ा था और भारतीय महिलाएं उस हार का बदला किसी भी हालत में लेने को बेताब होंगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम 8 साल बाद इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची है। इंग्लैंड की टीम भी भारतीय महिला टीम के सामने कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी और उनकी टीम भी ताकत में कमजोर नहीं है। हीथर नाइट की अगुवाई वाली इस इंग्लिश टीम में कई धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं और वो तीन बार आईसीसी महिला टी20 विश्व कप फाइनल में पहुंचने का कमाल भी कर चुकी है।
Good luck for the semi-final against England @BCCIWomen. You have it in you to go the distance win the . Go and express yourself fearlessly: @RaviShastriOfc #TeamIndia #WT20 pic.twitter.com/CFIqDKAs7b
— BCCI (@BCCI) November 22, 2018
After reaching the #WWC17 final last year, will India make it two finals in two years at #WT20? Here’s how they reached the semis!#WatchThis #ENGvIND pic.twitter.com/5ia71LvLqD
— ICC World Twenty20 (@WorldT20) November 22, 2018
इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम को 2009 के पहले एडिशन में तो खिताब हासिल हो गया था लेकिन उसके बाद 2012 टी20 विश्व कप व 2014 टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने इंग्लैंड का फिर से चैंपियन बनने का सपना तोड़ दिया था। हरमनप्रीत कौर की टीम में इस समय एक से एक धाकड़ क्रिकेटर मौजूद हैं, ऐसे में सेमीफाइनल मैच फैंस के लिए काफी रोमांचक अनुभव होगा।
भारत और इंग्लैंड की टीमें
भारतीय महिला क्रिकेट टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिगेज, वेदा कृष्णामूर्ति, दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), पूनम यादव, राधा यादव, अनुजा पाटिल, अरुंधति रेड्डी और डायलान हेमलता।
इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम: हीथर नाइट (कप्तान), टैमी बायुमोंट, डेनियल व्याट, एन स्किवर, एल विनफील्ड, एई जोन्स, ए.श्रबसोल, डंक्ली, एस.एक्लेस्टोन, डी.हेजल, केएल गॉर्डन।





