महिला SDM रंगे हाथों गिरफ्तार, ली थी 50 हजार की रिश्वत ??????

नई दिल्ली। चंडीगढ़ में तैनात हरियाणा की एक महिला एचसीएस ऑफिसर,उनके पति और एक मॉल के जनरल मैनेजर को सीबीआई ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

महिला SDM अरेस्ट

सीबीआई के जाल में फंसी एसडीएम शिल्पी पातर, उनके पति धीरज दत्त और मामले में बिचौलिए की भूमिका निभा रहे फन रिपब्लिक के जीएम जीएस बराड़ को सेक्टर 27 में शिल्पी पातर के घर से गिरफ्तार किया गया। सीबीआई ने एक शिकायत पर यह कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें बाप रे बाप ! प्लेन में छुपके सेक्स करते पकड़ी गई ये एक्ट्रेस

जानकारी के मुताबिक, सीबीआई टीम को घर में देख धीरज ने रिश्वत का पैसा अपने अंडरगार्मेंट्स में छिपा लिया था। सीबीआई के घर की छानबीन के दौरान 10 लाख की कैश और लाखों के गहने भी मिले।

मामला एक विवादित प्रॉपर्टी से जुड़ा है। विवाद दो भाइयों के बीच है। चंडीगढ़ ग्रेन मार्केट के एससीएफ नंबर 179 के तरसेम ने 1.39 करोड़ में 43 फीसदी हिस्सा खरीदा था, लेकिन दोनों के बीच रजिस्ट्री से पहले विवाद बढ़ गया। इसकी रिपोर्ट पुलिस को मिली। मामला एसडीएम शिल्पी पातर के पास पहुंचा और उन्होंने तरसेम का फ्लोर को सील करने के आदेश दे दिए।

इसी दौरान फन रिपब्लिक के जीएम बराड़ ने तरसेम से कॉन्टैक्ट कर बताया कि उसकी शिल्पी पातर से जान-पहचान है और वह सील खुलवा सकता है। तरसेम से इसके लिए 5 लाख रुपये मांगे, लेकिन सौदा 2 लाख में तय हुआ। तरसेम को शक हुआ तो उसने पूर्व पार्षद सतिंदर सिंह से इस बारे में बात की। दोनों ने सीबीआई को मामले की जानकारी दी।

 साभार – यू पी किरण . ऑर्ग 

Back to top button