महाराष्ट्र में गरीबों के लिए साढ़े 11 हजार सस्ते मकान

महाराष्ट्र में गरीबों के लिए साढ़े 11 हजार सस्ते मकाननई दिल्ली.केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना – शहरी के तहत 8105 करोड़ रुपए के निवेश से महाराष्ट्र में 11 हजार 523 , मध्यप्रदेश में 34 हजार 680 और हरियाणा में 24 हजार 221 सस्ते मकानों को मंजूरी दी है। महाराष्ट्र के लिए केंद्र सरकार 173 करोड़ रुपए देगी। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि शहरी गरीबों के लिए अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 71 लाख 12 हजार 83 मकान मंजूर किए जा चुके हैं। केंद्रीय अनुमोदन एवं निगरानी समिति की 30 वीं बैठक में एक लाख 12 हजार 83 अतिरिक्त सस्ते मकानों को मंजूरी दी गई। इनकी कुल लागत 8105 करोड़ रुपए होगी और इसके लिए केंद्र 1681 करोड़ रुपए की वित्तीय मदद देगा
Back to top button