महाराष्ट्र मानसून अपडेट: तरसा रहे बादल, मानसून ब्रेक जैसी स्थिति

  • नागपुर.दो दिनों से मेघ खूब छका रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खड़ी में ऊपर की ओर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से ओडिशा, झारखंड और बिहार होते हुए मेघ विदर्भ तक आ रहे हैं। इनमें नमी की कमी है। इससे आसमान बादलों से आच्छादित तो है, लेकिन बरस नहीं पा रहे हैं। हालांकि पूर्व विदर्भ में कहीं कहीं अच्छी बरसात हुई है।
    महाराष्ट्र मानसून अपडेट: तरसा रहे बादल, मानसून ब्रेक जैसी स्थिति
    – मौसम जानकारों के अनुसार, द्रोणिका के उत्तर की ओर सरकने से उपराजधानी में मानसून ब्रेक जैसी स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान रविवार की अपेक्षा 4.6 डिग्री सेल्सियस गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री नीचे रहा।
    – न्यूनतम तापमान में भी रविवार की अपेक्षा 3.2 डिग्री की गिरावट रही। न्यूनतम तापमान सामान्य पर 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। अार्द्रता अधिकतम 96 तथा न्यूनतम 78 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह वर्षा की संभावना नगण्य है। घरेलू बादल ही कुछ राहत देने आ सकते हैं। सोमवार देर रात हल्की बारिश हुई।
     
     
Back to top button