महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा की केंद्रीय बजट में गांव गरीब और किसान की हालत पर किया फोकस

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को संसद में अपना बजट पेश किया। इस दौरान बजट में कई सारी मुख्य-मुख्य बातें रही। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये एक दूरदर्शी बजट है, इस बजट का लक्ष्य गांव, गरीब और किसान को बदलना है।

गौरतलब है कि वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने पहले बजट में कई बड़ी घोषणाएं की हैं। इन घोषणाओं में रेलवे में निजी भागीदारी बढ़ाने से लेकर देश में जल्द आदर्श किराया कानून लागू करने तक शामिल हैं। इसके अलावा गांव, गरीब और किसान को केंद्र बिंदु बताया, उज्ज्वला सौभाग्य योजना से गांव का जीवन बदला। 59 मिनट में छोटे दुकानदारों को लोन उपलब्ध करवाने का विचार। ”हर घर जल, हर घर नल” के तहत 2024 तक हर घर में नल से होगी जल की आपूर्ति। ग्रामीण बाजार से गांवों को जोड़ने के लिए सड़कों को अपग्रेड करना भी शामिल हैं।

Back to top button