महारानी राजमाता की ऐसे निकली अंतिम यात्रा, श्रद्धांजलि देने उमड़े हजारों लोग

चंडीगढ़/पटियाला। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की मां राजमाता मोहिंदर कौर (95) का सोमवार शाम निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार दोपहर 12.30 बजे मोती महल से निकाली गई। शाही समाधां में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया जाता है कि वह 1947 तक पटियाला स्टेट में राज करने वाली देश की आखिरी महारानी रहीं। पढें पूरी खबर…

-उनका जन्म 14 सितंबर 1922 को लुधियाना में हुआ था। 16 साल की उम्र में 1938 में उनकी शादी महाराजा यादविंदर सिंह से हुई थी।
-वह 1964 से 67 तक कांग्रेस की तरफ से राज्यसभा और फिर 1967 से 71 तक लोकसभा सांसद रहीं।
-राजनेता के तौर पर भी वह काफी सक्रिय रहीं। मोहिंदर कौर काफी समय से बीमार थीं।
-मार्च में ब्लड प्रेशर और सांस नली में तकलीफ के चलते कोलंबिया एशिया में भर्ती कराया गया था, फिर वहां से उन्हें पीजीआई शिफ्ट किया गया था।

-कुछ दिन बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। सोमवार शाम करीब शाम 7.30 बजे उन्होंने पटियाला के मोती महल में आखिरी सांस ली।
-माता के निधन की सूचना मिलते ही कैप्टन अमरिंदर सिंह रात करीब 10 बजे पटियाला पहुंच गए।
-इस वजह से मंगलवार को होने वाली कैबिनेट समेत सभी मीटिंग रद्द कर दी गई हैं।
-पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर मोहिंदर कौर के निधन पर शोक जताया है।