अभी अभी: पीएम मोदी को रिसीव करने पहुंचे योगी आदित्यनाथ

बीजेपी ने महंत आदित्यनाथ को यूपी का नया मुख्यमंत्री चुना है। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और लखनऊ के महापौर डॉ. दिनेश शर्मा उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे।
इन सभी को आज राजधानी लखनऊ के कांशीराम स्मृति उपवन में होने वाले समारोह में दोपहर 2.15 बजे पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। 45 वर्षीय आदित्यनाथ सूबे के 32वें मुख्यमंत्री होंगे। इनके साथ लगभग 43 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जा सकती है।
Live Updates…
>पीएम को रिसीव करने जा रहे हैं योगी, एयरपोर्ट के लिए रवाना
> लखनऊ में महंत आदित्यनाथ से मिलने के लिए जबरन वीवीआईपी गेस्ट हाउस में घुस रहे समर्थकों की पुलिस से झड़प हो गई।
> सूबे में नई सरकार के गठन के बाद पहली बैठक भी तय हो गई है। ये बैठक आज शाम 5 बजे होने की संभावना है। योगी कैबिनेट की पहली बैठक आज, किसानों को मिलेगी कर्जमाफी की सौगात
> केन्द्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि योगी ईमानदार इंसान हैं, उनके संकल्प पर कोई उंगली नहीं उठा सकता। एक ही सीट पर पांच बार जीतना छोटी बात नहीं है
> योगी आदित्यनाथ शपथ ग्रहण समारोह के बाद लोक भवन में मुख्यमंत्री का चार्ज लेंगे। इसके बाद मंत्रियों के साथ मीटिंग करेंगे।
> योगी शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
> उमा भारती ने कहा, योगी विकास और राष्ट्रवाद को साथ लेकर चलेंगे। वामपंथियों के गाल पर यह बड़ा झापड़ पड़ा है।
> उमा भारती ने कहा, 21वीं शताब्दी के लिए मेरे लिए सबसे अच्छी खबर मोदी का पीएम बनना और योगी का सीएम बनना है।





