मवेशियों को चरा रहे थे 3 बच्चे, तालाब में डूबने से हुई मौत

चिखलदरा (अमरावती). तहसील के मोथा गांव में शनिवार शाम दो परिवारों के तीन बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। तीनों बच्चों के शव रविवार की सुबह बाहर निकाले गए। मृतकों के नाम अशोक भास्कर (8), प्रेम भास्कर (11) और राजेश दहीकर (17) हैं। तीनों बच्चे कृषि तालाब के समीप मवेशियों को चराने के लिए गए थे। 
 मवेशियों को चरा रहे थे 3 बच्चे, तालाब में डूबने से हुई मौत
इस बीच एक बच्चा नहाने के लिए तालाब में उतरा, लेकिन वह डूबने लगा। उसको डूबता देख दूसरा साथी भी तालाब में उतरा, लेकिन वह भी डूबने लगा। तीसरे बच्चे ने भी दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी पानी में डूब गया। रातभर ग्रामवासियों ने बच्चों को तालाब में खोजा, लेकिन अंधेरा होने से उनका पता नहीं चल सका। तीनों के शव रविवार को बरामद हुए।
Back to top button