मम्मी-पापा की मेहनत पर फेरा पानी, 2 साल के बच्चे ने…
डेस्क ।। अमेरिका स्थित यूटा राज्य में एक दंपति ने फुटबॉल मैच देखने के लिए सालभर बचत कर 1060 डॉलर (करीब 78 हजार रुपये) इकट्ठा किये थे। लेकिन दो साल के बेटे ने उनके मैच देखने के सपने और सालभर की मेहनत पर मिनटों में पानी फेर दिया। उसने सारे नोट कागज काटने वाली मशीन में डाल दिया।
बेन और जैकी के दो साल के बेटे के पास वह लिफाफा आ गया जिसमें नकद रखा था। बेटे लियो ने करेंसी से भरा लिफाफा शेडर (कागज काटने वाली मशीन) में डाल दिया। मशीन ने डॉलर को छोटे-छोटे टुकड़ों में तब्दील कर दिया। अमेरिकी वेबसाइट WHNT के मुताबिक इस बात की संभावना है कि दंपति का पैसा उन्हें मिल जाएगा। हालांकि इसमें ज्यादा वक्त लग सकता है।
बेन ने अपने ट्विटर एकाउंट पर भी इस घटना का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है, ‘मैं और मेरी पत्नी ने फुटबॉल की टिकट के लिए कैश इकट्टा किया था। मुझे नकदी अपनी मां को सौंपनी थी।।। हालांकि हमें वह लिफाफा नहीं मिला जिसमें पैसा रखा था जबतक कि मेरी पत्नी ने शेडर चेक नहीं किया। हां, हमारे बेटे ने 1060 डॉलर काट दिये।’
फोटो- फाइल





