मध्यप्रदेश से अजमेर जा रही बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर, हुए 10 यात्री घायल
शाहपुरा (जयपुर)। जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को सड़क किनारे खड़ी बस को एक ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे बस में सवार 10 जायरीन घायल हो गए। बस में सवार जायरीन मध्यप्रदेश से अजमेर जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।

जानिए और इस बारे में …
– मध्यप्रदेश के रीवा से 40 जायरीन अजमेर दरगाह शरीफ जा रहे थे। जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे स्थित भावरू गांव के दादोसा होटल पर इनकी बस रुकी।
ये भी देखें:- रेयान में मर्डर: प्रद्युम्न की हत्या के 14 दिन बाद, सीबीआई जांच में…
– ये लोग चाय-पानी के लिए बस से उतर गए। बस में कम ही लोग थे। वहां से एक ट्रेलर गुजर रहा था। ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया और बस को पीछे से टक्कर मार दी जिससे बस में सवार 10 जायरीन मामूली घायल हो गए। होटल पर मौजूद लोग मदद को आए तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर हाईवे पेट्रोलिंग एवं पुलिस वहां पहुंची। घायलों को हाईवे पुलिस ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया।





