मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर ओला-उबर टैक्सी ड्राइवर

लखनऊ। ओला-उबर टैक्सी ड्राइवर कंपनी की नीतियों के खिलाफ मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे है। इस दौरान साढ़े तीन हजार से ज्यादा टैक्सियों की बुकिंग बंद रहेगी। सोमवार को टैक्सी ड्राइवर आठ सूत्री मांगों को लेकर ओला के विभूति खंड कार्यालय का घेराव किया और कंपनी की मनमानी पर टैक्सी चालकों ने नारेबाजी की।
कैब ऑनर्स/चालक वेलफेयर के अध्यक्ष आरके पांडेय ने बताया कि कंपनी की गलत नीतियों से ओला-उबर टैक्सियों के मालिक काफी परेशान है। इस मामले में कंपनी को कई पत्र देकर सुधार की चेतावनी दी गई। बावजूद कंपनी नीतियों में बदलाव नहीं किया। सोमवार को कंपनी को चालकों की समस्याओं से अवगत कराते हुए आठ सूत्री मांग पत्र सौंपा है। थ्री व्हीलर ऑटो संघ के अध्यक्ष पंकज दीक्षित ने कहा कि मोर्चा के तहत ओला उबर के चालक हड़ताल पर जा रहे है। समय रहते मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया तो ऑटो टेम्पो महासंघ के चालक भी हड़ताल पर चले जाएंगे।
ये भी पढ़ें : अनियंत्रित डीसीएम ने ट्रक चालक समेत आठ लोगों को रौंदा, तीन की मौत 

टैक्सी चालकों की मुख्य मांगें
सीएनजी की बढ़ती कीमतों पर किराया बढ़ाया जाए
परिवहन विभाग 20 किलोमीटर का दायरा तय करें
कंपनी का कमीशन 20 की बजाए 10 फीसदी हो
टैक्सी ड्राइवरों पर काम का दबाव ना बनाए
12 घंटे में दो हजार रुपये आय की गारंटी दी जाए
कस्टमर से केवाईसी के जरिए बुकिंग ली जाए
टैक्सियों की बढ़ती संख्या में रोक लगाई जाए
टैक्सियों को ऑल यूपी परमिट कराया जाए

The post मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर ओला-उबर टैक्सी ड्राइवर appeared first on .

Back to top button