भूलकर भी ना करें इन 5 लोगों के घर में भोजन, वरना हो जाओगे बर्बाद…

धर्मिक ग्रंथों के अनुसार जीवन में कभी भी इन 5 लोगों के घर भोजन नहीं करना चाहिए नहीं तो न केवल जातक पाप का भागी बनता है बल्कि कष्ट भी झेलता है- 
1. जो स्त्री स्वेच्छा से पूरी तरह अधार्मिक आचरण करती हो और चरित्रहीन हो या व्याकभिचारिणी हो। गरुड़ पुराण में लिखा है कि जो व्यक्ति ऐसी स्त्री के यहां भोजन करता है, वह भी उसके पापों का फल प्राप्त करता है।
2. न्यायालय में जिसका अपराधी सिद्ध हो जाए तो उसके घर का भोजन नहीं करना चाहिए। गरुड़ पुराण के अनुसार चोर के यहां का भोजन करने पर उसके पापों का असर हमारे जीवन पर भी हो सकता है।
दवा से भी बढ़कर है मूंगफली के गुण, जानें और करें इसका सेवन
3. किन्नरों को दान देने का विशेष विधान बताया गया है। गरुड़ पुराण में बताया गया है कि इन्हें दान देना चाहिए, लेकिन इनके यहां भोजन नहीं करना चाहिए। ऐसा होने पर अगले जन्म़ तक कष्ट मिलने तय होते हैं।
4. नशे के कारण कई लोगों के घर बर्बाद हो जाते हैं। इसका दोष नशा बेचने वालों को भी लगता है। ऐसे लोगों के यहां भोजन करने पर उनके पाप का असर हमारे जीवन पर भी होता है। ऐसे में इन लोगों के घर भोजन करने से बचना चाहिए।
5. जो लोग दूसरों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए अनुचित रूप से अत्यधिक ब्याज प्राप्त करते हैं, गरुड़ पुराण के अनुसार उनके घर पर भी भोजन नहीं करना चाहिए।





