भारी पुलिस बल के साथ मुरादाबाद ले जाए गए आजम खां, होनी है पेशी

सीतापुर। सीतापुर जेल में निरुद्ध सपा सांसद आजम खां और उनके बेटे को लंबे समय के बाद शुक्रवार की सुबह जिला कारागार से मुरादाबाद पेशी पर ले जाया गया है। बता दें कि रामपुर से सांसद और सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां, उनकी पत्नी डॉ. तंजीम फातिमा और पुत्र अब्दुल्ला आजम फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के आरोप में करीब पांच माह से जिला कारागार सीतापुर में निरुद्ध हैं।

सांसद आजम खां के खिलाफ करीब आधा सैकड़ा मामले दर्ज हैं, जिनकी सुनवाई अलग-अलग न्यायालयों में चल रही है। लाॅकडाउन की वजह से पिछले कई महीनों से उन्हें पेशी पर नहीं ले जाया गया था। शुक्रवार की सुबह भारी पुलिस बल की मौजूदगी में आजम और उनके बेटे को मुरादाबाद पेशी पर ले जाया गया है। सुनवाई पूरी होने के बाद दोनों को वापस सीतापुर जेल लाया जाएगा।

Back to top button