भारत से युद्ध कोई विकल्प नहीं है: पाकिस्तान

कुछ दिनों पहले ही भारत को युद्ध की चेतावनी देने वाले पड़ोसी देश पाकिस्तान ने परदेश जाते ही अपने सुर बदल लिए है। पकिस्तान ने यूनाइटेड नेशंस (UN) की हालिया बैठक में अपनी शराफत दिखाने की कोशिश करते हुए कहा है कि वो भारत से युद्ध करने के बजाये सभी मसलो को शांति से बात चित कर के सुलझाना  चाहता है। 

गणतंत्र दिवस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आ सकते हैं भारत

दरअसल अमेरिका के न्यूयोर्क शहर में चल रही संयुक्त राष्ट्र (UN) की हालिया बैठक में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह मेहमूद कुरैशी ने युद्ध की संभावनाओं को नकारते हुए कहा है कि पाकिस्तान शांति से मसले निपटाने में यकीन रखता है। इस सभा के बाद एक अमेरिकी समाचार चैनल को दिए अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने यह  भी कहा कि भारत के साथ युद्ध कोई विकल्प नहीं है और पाकिस्तान  बातचीत के रास्ते आगे बढ़ने को तैयार है। 

 

Back to top button