भव्य शोभायात्रा के बीच दुर्गा प्रतिमाएं गोमती में विसर्जित

•सुरक्षा के लिए गए थे कड़े प्रबंध
शुकुल बाजार ,अमेठी । शारदीय नवरात्रि की समाप्ति पर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भव्य पूजा पंडाल में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा के मध्य गोमती नदी के रीछ घाट पर विसर्जित कर दिया गया ,विसर्जन यात्रा में शामिल होने के लिए कस्बे के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी ,मां को विदा करने के लिए कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए श्रद्धालुओं द्वारा कतार बद्ध होकर मां के जयकारे के साथ विसर्जन शोभा यात्रा प्रारंभ की गई ,प्रातः हवन पूजन के पश्चात मां की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए कतार बद्ध रूप से लगाया गया।

श्री नव दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष संदीप सोनी की अगुवाई में विशाल शोभायात्रा निकाली गई इसी प्रकार कटरा स्थित विशालकाय पंडाल में दुर्गा पूजा समिति के संरक्षण राम उजेर शुक्ल की अगुवाई में शोभा यात्रा निकाली गई ,ढोल नगाड़े व आतिशबाजी के बीच भाव भरे भक्ति गीतों से दुर्गा प्रतिमाओं को गोमती तब तक ले जाया गया जहां रीछ घाट पर पूरे सम्मान के साथ मां को विदाई दी गई और भक्तों के कल्याण के लिए प्रार्थना की गई गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्र के कई स्थानों से दुर्गा प्रतिमाएं लाकर कस्बा स्थित जुलूस में शामिल किया गया भव्य शोभायात्रा में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गिरीश चन्द्र शुक्ला व्यापार मंडल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राम उजेरे शुक्ला ,उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष मुकेश कुमार शुक्ला ,मंडल महामंत्री महेंद्र शुक्ला ,श्री नव दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष संदीप सोनी दिनेश चंद्र कौशल सुनील कुमार कौशल प्रेमचंद गुप्ता दुर्गा पूजा मवैया समिति के अध्यक्ष भृगु नाथ तिवारी सहित क्षेत्र के सम्मानित पधान गण व हजारों की संख्या में मां दुर्गा के भक्त जनों ने मां का आशीर्वाद प्राप्त किया दूसरी ओर दुर्गा पूजा विसर्जन को लेकर प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे जिससे किसी भी प्रकार की घटना न घटे ।
मनोज कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट

Back to top button