बड़ी खुशखबरी: सरकारी अस्पतालों में एक रुपये में मिलेगा एक लीटर पानी

हरिद्वार के सरकारी अस्पताल में मरीज और तीमारदारों को फिल्टर किया हुआ ठंडा पानी मिलेगा। एक रुपये में एक लीटर की पानी की बोतल भरी जाएगी। गुरुवार को एसीएमओ ने जिला अस्पताल में शुद्ध पानी एटीएम मशीन का उद्घाटन किया है।

हरिद्वार के जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और मेला अस्पताल में पानी की मशीन शुरू हो गई है। अस्पतालों में मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों को एक रुपये में एक लीटर पानी दिया जाएगा।
तीमारदार की सुविधा के अनुरूप पानी दिया जाएगा। तीमारदार ठंडा या सामान्य पानी मशीन से ले सकते हैं। मशीन डॉ. अंबेडकर स्मारक ट्रस्ट के सहयोग से लगवाई गई है। एक मशीन की कीमत छह लाख बताई जा रही है।
यह भी पढ़े: मर्दों के लिए तरसती हैं यहां की कुंवारी औरतें लेकिन फिर भी कर लेती है ये काम…
गुरुवार को तीनों मशीनों का संयुक्त रूप से हरिद्वार जिला अस्पताल में उद्घाटन किया गया। अस्पताल की पीएमएस डॉ. आरती ढौंडियाल ने कहा कि मशीन लगने से आने वाले लोगों को सुविधा होगी। गर्मी के सीजन में लोगों को ठंडे और शुद्ध पानी मिल सकेगा।





