ब्रिटेन : बुर्का पहनी मुस्लिम महिला को कहा गया ‘बैटमैन’

एजेन्सी/  uk-man-racism_650x400_51459759404लंदन: ब्रिटेन में बुर्का पहने हुए 25 वर्षीय एक मुस्लिम महिला के खिलाफ नस्ली टिप्पणी का मामला सामने आया है। राजधानी लंदन की एक दुकान पर खरीदारी करते हुए एक व्यक्ति ने उसे ‘बैटमैन’ कहा।

शनिवार को एलिंग कॉमन में अहलाम सईद मिठाई खरीदने के लिए एक दुकान पर गई थी, जहां उसके बच्चों के सामने एक व्यक्ति ने उसके पहनावे को लेकर टिप्पणी की। घटना को अपने फोन में कैद करने वाली सईद ने कहा, ‘मैं केवल स्टारबर्स्ट का एक पैकेट लेने गई थी। मैं अंदर गई और उसने मुझे बैटमैन कहा और बैटमैन फिल्म का थीम सांग गुनगुनाने लगा।’

‘इवनिंग स्टैंडर्ड’ के हवाले से सईद ने कहा कि वह उसे नजरंदाज नहीं कर पाई और अपना फोन निकाल लिया। वीडियो में दिखता है कि वह व्यक्ति सईद के चेहरे तक ढंकने वाले हिजाब की ओर इशारा करके कह रहा है, ‘तुम उसे क्यों पहनती हो?’

Back to top button