ब्राजील में whatsapp पर 72 घंटों का बैन, 10 करोड़ लोग प्रभावित

brazil_whatsapp_blocked_03_05_2016ब्राजीलिया। आज के दौर में जहां लगभग हर व्यक्ति व्हाट्सऐप यूज करता है, उस दौर में ब्राजील में व्हाट्सऐप पर 72 घंटों के लिए बैन लगा दिया है। यह बैन एंड टू एंड एनक्रिप्शन को लेकर कोर्ट के आदेश के बाद लगाया गया है। इसके चलते यूजर्स न तो मैसेज सेंड कर पा रहे हैं और न रिसीव कर पा रहे हैं।

आपको बता दें कि ब्राजील में ड्रग से जुड़े एक मामले में डाटा देने से व्हाट्सऐप के इन्कार के बाद यह अस्थायी बैन लगाया गया है। दरअसल, एक मामले में ब्राजील की कोर्ट ने किसी व्हाट्सऐप नंबर का डाटा मांगा था, लेकिन व्हाट्सऐप ने डाटा देने से इन्कार कर दिया, क्योंकि वो भी एनक्रिप्टेड मैसेज को नहीं पढ़ सकता है।

आपको बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब ब्राजील में व्हाट्सऐप पर बैन लगा हो। इससे पहले भी कई बार बैन लगाया जा चुका है। ड्रग-ट्रैफिकिंग केस से जुड़े व्हाट्सऐप मैसेज को लेकर पुलिस ने फेसबुक के वाइस प्रेसिडेंट को हिरासत में लिया था। पुलिस के मुताबिक वो कार्रवाई में सहयोग नहीं कर रहे थे।

इस कार्रवाई पर व्हाट्सऐप ने आपत्ति जताई थी। इसी के बाद से ब्राजील में टेलीग्राम का क्रेज बढ़ने लगा था। आपको बता दें कि टेलीग्राम में भी एनक्रिप्शन फीचर है, लेकिन अगर कोर्ट ऑर्डर दे तो वो मैसेज को एक्सेस कर सकता है।

वहीं, इस बैन के चलते यूजर्स को व्हाट्सऐप एक्सेस करने के लिए VPN के जरिए अपनी लोकेशन बदलनी पड़ रही है। इस बैन के चलते करीब 10 करोड़ लोग प्रभावित हो रहे हैं।

 

Back to top button