बैंक जा रही महिला से आदमी ने कहा, कपड़ा उतार कर जाओ वरना…

वॉशिंगटन। अमेरिका के एक बैंक ने महिला से अभद्रता की है। महिला ने हिजाब पहन रखा था। वह बैंक के अंदर जा रही थी कि तभी उसे रोक लिया गया और कहा गया कि कपड़ा उतार कर अंदर आओ।
महिला से अभद्रता का पहला मामला नहीं
महिला से अभद्रता करने वाला मामला वाशिंगटन की साउंड क्रेडिट यूनियन शाखा की है। अमेरिका में रहने वाली जमीला महमूद किसी काम से बैंक पहुंची थीं। क्रेडिट यूनियन की सदस्य जमीला ने अपने साथ हुई घटना के एक हिस्से को अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया और दावा किया कि यह घोर भेदभाव को दिखाता है।
यह भी पढ़े: हार्दिक और क्रुणाल पांड्या के बीच हुआ बड़ा झगड़ा, भारतीय टीम के उड़े होश
एक व्यक्ति ने कपड़ा उतारने को कहा
उन्होंने कहा कि वह स्वेटर पहने हुई थीं और उनके सिर पर हिजाब था क्योंकि उस दिन शुक्रवार था। बैंक में एक व्यक्ति ने उनसे हिजाब उतारने को कहा। ‘कोमो-टीवी’ ने खबर दी कि क्रेडिट यूनियन के भीतर लगे साइन बोर्ड पर स्पष्ट कहा गया है कि अंदर टोपी पहनना, सिर ढकना और चश्मा लगाना मना है।





