बैंक की तिजोरी में रखे लाखों रुपये, और जब 5 साल बाद खोलकर देखा तो सब हो गए पागल…

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थुरल बाजार में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की शाखा के लॉकर में रखे गए लाखों रुपये दीमक चट कर गई, जबकि गहनों का रंग भी खराब हो गया। इस बात का पता तब चला जब बैंक ग्राहक ने अपने पैसे निकालने के लिए लॉकर खोला। हालांकि बैंक के एक अधिकारी ने बताया कि लॉकर में पानी और दीमक कैसे आई, इसकी जानकारी नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय पंचायत के गांव कान्हा सवां के सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने करीब पांच साल पहले बैंक शाखा में लॉकर लिया था। उसमें उन्होंने डेढ़ लाख रुपये और सोने के गहने रखे थे। जून 2018 को उन्होंने लॉकर खोलकर उसमें से कुछ पैसे निकाले थे, तब लॉकर में सब कुछ ठीक था।

भारत में आज के दौर में भी एक ऐसा गाँव, जहाँ कोई नहीं जानता पक्की सड़क कैसी होती है…

उन्होंने बताया कि अब उनके घर में एक धार्मिक समारोह है। लिहाजा शनिवार को वह बैंक शाखा में पैसे लेने गए। उन्होंने बैंक में अपने लॉकर को खोलकर देखा, तो अंदर रखे हजारों रुपये मिट्टी का ढेर बन चुके हैं। गहने भी पानी से खराब हो गए हैं। उपभोक्ता ने बताया कि लॉकर में मिट्टी और पानी है।

Back to top button