तो इसलिए बैंक ऑफ इंडिया लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की बेचेगा 25 फीसदी हिस्सेदारी

बैंक ऑफ इंडिया ने कहा कि वह इंश्योरेंस सेक्टर में अपने संयुक्त उपक्रम स्टार यूनियन दाईची लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की 25.05 प्रतिशत हिस्सेदारी कम से कम 1,106 करोड़ रुपये में बेचेगा।
बैंक ने 6.48 करोड़ शेयर यानी 25.05 फीसद हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव दिया है। सरकारी क्षेत्र के कर्जदाता BOI ने इसके लिए 170.50 रुपये प्रति शेयर का न्यूनतम भाव तय किया है।
बस कुछ दिन और चारों तरफ इंडियन मार्केट में छा जाएंगे इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, वाहनों की पहुंच 80 प्रतिशत…
इस हिसाब से इस बिक्री से BOI को 1,106 करोड़ रुपये मिल सकेंगे। बैंक ने प्रस्तावित बिक्री के लिए 12 अप्रैल तक गैर-बाध्यकारी बोली आमंत्रित की है।
गौरतलब है कि स्टार यूनियन दाईची लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के तीन साझेदार बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और दाईची लाइफ हैं।





