बेटी ने करवाचौथ का व्रत रखा यह जानकर पूरे परिवार ने किया वह काम जान कर होश उड़ जाएंगे

बीते दिनों राजस्थान के एक परिवार में हुए सामुहिक आत्महत्या की घटना ने सभी को झंकझोर कर रख दिया कि आखिर ऐसी कौन सी मजबूरी रही होगी कि एक अच्छे भलें परिवार ने ऐसा कदम उठाया। परिवार के मुखिया ने अपने बीवी और दो बच्चों समेत जीवनलीला समाप्त करने का गम्भीर कदम किस वजह से उठाया होगा। आखिरकार लगभग एक सप्ताह बाद अब इस घटना के बारे में खुलासा हुआ है जो बेहद ही हैरान करने वाला है।

बेटी ने करवाचौथ का व्रत रखा यह जानकर पूरे परिवार ने किया वह काम जान कर होश उड़ जाएंगेइसे हम अपनी संस्कृति कहें या सोच की संकीर्णता की आज भी जब परिवार में ये पता चलता है कि बेटी ने अपने मर्जी से अपना जीवनसाथी चुन लिया है तो लोग इसे अपने इज्जत से जोड़ लेते है और उसी इज्जत के लिए जान देने से गुरेज तक नही करते । जीं हां राजस्थान के परिवार में हुए सामुहिक हत्याकाण्ड में ऐसा ही कुछ खुलासा हुआ । दरअसल पड़ोसियों का कहना है कि बेटी ने अपना जीवनसाथी चुन लिया था जिसके लिए करवाचौथ का व्रत भी रखा और जब ये बात परिजनों को पता चली तो उन्होंने ने ये कदम उठा लिया।

ये थी घटना

बीते रविवार (8 अक्टूबर) को उदयपुर के ज्योति नगर कॉलोनी में रहने वाले टीचर विनोद शर्मा ने 9 अक्टूबर को पत्नी कल्पना, बेटी अंजु व बेटे निखिल के साथ पानी में कीटनाशक मिलाकर पी लिया जिससे इन सबकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस मामले में पड़ोसियो ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया है…विनोद के पड़ोसियों के अनुसार विनोद की बड़ी बेटी कोमल दूसरी जाति के एक युवक के साथ कोर्ट मैरिज कर घर से चली गई थी। इसी बदनामी के डर से परिवार ने यह कदम उठा लिया। इस घटना के बाद से ही विनोद शर्मा की बड़ी बेटी कोमल घर से लापता है। पूरे परिवार की मौत होने की खबर लगने के बाद भी वो अपनों का चेहरा देखने तक नहीं आई। जबकि वो अपने पति के साथ इसी शहर में है।

संस्कारी परिवार के रूप में थी मोहल्ले में पहचान

दरअसल ये घटना जिस परिवार के साथ घटित हुई है वो परिवार पूरे मोहल्ले में बेहद संस्कारीमाना जाता है। परिवार के मुखिया विनोद शर्मा की लोग बहुत इज्जत करते थे जिस गली में वो रहते थे उसे लोग माटसाब की गली कहते थे। ऐसे में बड़ी बेटी के इस कदम से परिवार वालों को घक्का पहुंचा.. परिवार में किसी ने ऐसा सोचा भी नहीं था कि कोमल ऐसा कुछ कर सकती है। बताया जा रहा है कि करवाचौथ की रात कोमल ने भी व्रत रखा था। जब घर जमा महिलाओं ने कोमल को चुपके से चंद्रमा की पूजन करते देखा तो उसकी मां को बताया था। इसके बाद सभी महिलाएं अपनेअपने घर चली गई थी। जिसके बाद घर में इस बात पर बहस हुई और ये घटना अंजाम दी गई।

बड़ी बेटी कोमल अभी भी लापता है

इस घटना के बाद से ही विनोद शर्मा की बड़ी बेटी कोमल घर से लापता है। पूरे परिवार की मौत होने की खबर लगने के बाद भी वो अपनों का चेहरा देखने तक नहीं आई। जबकि वो अपने पति के साथ इसी शहर में है। कोमल और उस लड़के के परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है।

Back to top button