बीफ वाले बयान पर हुआ बवाल, अब इस्तीफा देंगें पर्रिकर

पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर द्वारा बीफ को लेकर दिए बयान का विरोध होना शुरू हो गया है। हिंदू संगठन विश्व हिंदू परिषद ने मुख्यमंत्री से उनके बयान के बाद इस्तीफा मांग लिया है। वीएचपी के अनुसार ऐसे बयानों से भाजपा की छवि खराब हो रही है।

बीफ वाले बयान पर VHP ने मांगा पर्रिकर का इस्तीफा

बता दें कि पर्रिकर ने मंगलवार को विधानसभा में कहा ता कि गोवा में बीफ की कमी नहीं होने देंगे। उन्होंने इसके लिए उनकी सरकार ने कर्नाटक से इसे आयात करने का विकल्प खुला रखा है। विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन पर्रिकर ने एक प्रश्न के जवाब में कहा, ‘हमने (कर्नाटक में) बेलगाम से बीफ आयात करने का विकल्प बंद नहीं किया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यहां कोई कमी नहीं हो।’

उन्होंने यह जवाब भाजपा विधायक नीलेश कबराल के सवाल पर दिया। पर्रिकर ने कहा, ‘मैं आपको भरोसा दे सकता हूं कि पड़ोसी राज्य से आने वाले बीफ की जांच उचित तरीके से और अधिकृत चिकित्सक द्वारा की जाएगी।

यही नहीं यहां से करीब 40 किमी दूर पोंडा स्थित गोवा मीट कांप्लेक्स में सूबे के एकमात्र वैध बूचड़खाने में रोजाना लगभग 2,000 किलोग्राम बीफ तैयार होता है।’

Back to top button