बीजेपी सांसद कलराज मिश्र तिवारी हत्याकांड पर बोले- घटना पुलिस विभाग पर जबरदस्त धब्बा

लखनऊः उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुए विवेक हत्याकांड को लेकर बीजेपी सांसद कलराज मिश्र ने कहा कि विवेक तिवारी की जिस तरह हत्या हुई है वह निंदनीय है। घटना पुलिस विभाग पर जबरदस्त धब्बा है। सीधे-सीधे गोली मार देना यह किसने अधिकार दिया। पुलिस विभाग के अंदर आपराधिक मानसिकता वाले लोग हैं, इन्हें नियंत्रित करना चाहिए।
उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि पूरे मामले में पुलिस के बड़े अधिकारी भी जिम्मेदार हैं। हत्याकांड का संदेश पूरे देश और प्रदेश में बहुत ही खराब गया है। वहीं सीएम योगी ने भी मृतक की पत्नी कल्पना तिवारी से मुलाकात की। उनके साथ डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी मौजूद थे। सरकार ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।





