बीजेपी इन जिलों के मुस्लिम चेहरों पर लगा सकती है दांव

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने बीजेपी के सामने यह प्रस्ताव रखा है कि यूपी चुनाव में पार्टी मुस्लिमों को भी टिकट दे। ऐसे क्षेत्र जो मुस्लिम बाहुल्य हैं, वहां मुस्लिमों को ही टिकट दिया जाए। इससे स्थिति और बेहतर होगी। ऐसे में अब बीजेपी भी मुस्लिमों पर दांव लगाने के लिए विचार कर रही है।बीजेपी इन जिलों के मुस्लिम चेहरों पर लगा सकती है दांव

बताया जा रहा है कि पश्चिमी यूपी के कई इलाके मुस्लिम बाहुल्य हैं। इसमें मुरादाबाद, संभल, रामपुर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हापुड़ और बरेली शामिल हैं। इन जिलों में बीजेपी मुस्लिमों को टिकट देना कुछ खास पसंद नहीं करती। वहीं, आरएसएस के प्रस्ताव के बाद अब बीजेपी इन जिलों में मुस्लिमों को टिकट दे सकती है।

बताते चलें कि पिछले दिनों तेलंगाना के हैदराबाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। इसमें यूपी की स्थिति पर विचार किया गया। यह बात सामने आई कि मुरादाबाद, संभल, रामपुर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हापुड़, बरेली जिलों में कई विधानसभा सीटें मुस्लिम बहुल हैं। इन जिलों में भी बीजेपी मुस्लिमों को टिकट नहीं देती है। संघ की ओर से कहा गया है कि बीजेपी इस पर विचार करे।

टिकट देकर दूर हो सकता है संकट

ये सभी जानते हैं कि बीजेपी सीधे चुनाव में मुस्लिमों को टिकट जल्दी नहीं देती है। बीजेपी से मुस्लिम टिकट मांगते भी नहीं हैं। उन्हें यह विश्वास हो चला है कि बीजेपी से टिकट नहीं मिलेगा। संघ ने इस समस्या को समझा है। ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी और मुस्लिमों के बीच विश्वास का संकट है। टिकट देकर इस संकट को दूर किया जा सकता है। भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष डीसी शर्मा को आशा है कि संघ मुस्लिमों को टिकट दिलाने के लिए भाजपा पर दबाव बनाएगा।

Back to top button