बार्डर पर धुंध की आड़ में नशे की तस्करी करते 22 किलो हेरोइन के साथ पकडे गये आरोपी

भारत-पाकिस्तान बार्डर से शुक्रवार देर रात बीएसएफ के जवानों ने 22 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 110 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। इसके अलावा 9 मिमी पिस्टल, मैगजीन भी बरामद किया गया है।
बार्डर पर धुंध की आड़ में नशे की तस्करी करते 22 किलो हेरोइन के साथ पकडे गये आरोपी जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात बीएसएफ चेक पोस्ट पर 105 बटालियन के जवानों ने पाकिस्तान की और से कुछ हरकत देखी। चेतावनी देने के बाद जब तस्कर नही माने तो जवानों ने फायरिंग कर दी। इसी दौरान पाकिस्तानी तस्कर 22 किलोग्राम हेरोइन ओर एक पिस्टल छोड़कर भाग गए।

दरअसल, सर्दियों में पाक तस्कर सरहद पर हेरोइन तस्करी के लिए सक्रिय हो जाते हैं। वह अक्सर धुंध की आड़ में हेरोइन की तस्करी करने की कोशिश में लगे रहते हैं लेकिन सरहद पर तैनात जवान हर बार उनके मंसूबों पर पानी फेर देते हैं। हर साल की तरह इस बार भी सरहद की रखवाली कर रहे बीएसएफ जवानों को घना कोहरा तस्करों पर निगरानी रखने में काफी दिक्कतें पैदा कर रहा है। खुला क्षेत्र होने के साथ सतलुज दरिया बहने से रात के समय कोहरा बहुत अधिक पड़ता है और बिना आधुनिक यंत्र के कुछ नजर नहीं आता है। ऐसे मौसम में तस्कर हेरोइन के पैकेट फेंसिंग पार भारतीय सीमा में फेंकने में कामयाब हो जाते हैं। 

 
Back to top button