वीडियो: तो इसलिए बार-बार बेहोश होकर गिर जाता है ये डॉगी, इन चीजों को देखते ही…

सोशल मीडिया पर पीटर नाम के एक डॉग का वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं, जो बहुत ज्यादा खुश या उत्तेजित होने पर बर्फ की तरह जम जाता है। हालांकि, घबराने जैसी कोई बात नहीं है क्योंकि पीटर पूरी तरह से स्वस्थ है और अपने पसंद की चीजें आस-पास दिखने पर वह बेहद खुश हो जाता है और बेहोश होकर गिर जाता है। पीटर को सुबह की सैर के साथ ही साथ पानी की बूंदें, पक्षियों का पीछा करना और चट्टानों से कूदना काफी पसंद है। अपनी पसंदीदा एक्टिविटी करते वक्त पीटर अक्सर बेहोश हो जाता है।

एक फैमिली ने पीटर को लिया गोद

एम्मा क्लेटन और ओलिवर ब्रूमहेड ने पीटर को ब्रिटेन के एक परिवार से गोद लिया था। पीटर को गोद देने वाले परिवार ने इसके अजीब व्यवहार के बारे में एम्मा और ओलिवर को बताया था। लेकिन, एम्मा को पीटर इतना पसंद आया कि वह उसे अपने साथ अपने घर ले आई। चेतावनियों के बावजूद, एम्मा ने जब पहली बार पीटर को टहलाने के लिए घर से बाहर निकाला तो वह कई बार अकड़ कर गिर गया। बार-बार अकड़ने और गिरने के बाद भी पिटर ने खड़े होने की कोशिश और घूमना बंद नहीं किया।

क्या कहते हैं डॉक्टर्स

पशु चिकित्सक खुद पिटर की इस अजीब बीमारी के बारे में जानकर हैरान है। पशु चिकित्सकों के अनुसार पीटर जब बहुत ज्यादा खुश या उत्तेजित होता है तो उसका शरीर मूवमेंट करना बंद कर देता है और वो अकड़कर जमीन पर गिर जाता है। उनका मानना है कि पीटर खुशी पर काबू नहीं कर पाता है, जो कि संभवतः एक दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल स्थिति में होता है। पीटर की इस बीमारी को Fainting Goat Syndrome कहते हैं।

बेहोशी के वक्त ऐसी होती है पीटर की हालत

एम्मा ने कैटर्स न्यूज को बताया कि, पीटर अक्सर बेहोश हो जाता है। लेकिन, बेहोशी के वक्त उसकी आंखें खुली रहती हैं और वह टकटकी लगाए देखता रहते है। यूं तो पीटर का शरीर 30 सेकंड के लिए ही अकड़ा रहता है, लेकिन कभी-कभी पीटर उठने में 30 सेकंड से ज्यादा का वक्त ले लेता है और बेहोश पड़ा रहता है। पीटर के कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

 

Back to top button