बार एसोसिएशन के चुनाव में प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

सिद्धार्थनगर। सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन सिद्धार्थनगर संगठन की 5 अक्टूबर को होने वाली वार्षिक चुनाव हेतु आज उम्मीदवारों के नामांकन पर्चे की जांच एव पर्चा वापसी हुई। चुनाव समिति में मुख्य चुनाव आयुक्त एडवोकेट राम शंकर सिंह, उप चुनाव आयुक्त एडवोकेट रमेश कुमार पांडेय एव एडवोकेट नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी द्वारा प्रत्याशियों के दाखिल नामांकन पत्रों की जांच की गई। जिसमें कनिष्ठ सदस्य पद हेतु एडवोकेट धर्मेंद्र पाठक द्वारा किया नामांकन पर्चा पीरियड पूरा न होने के कारण खारिज कर दिया गया। इसके अलावा सभी पर्चे जांच में वैध पाये गए। वही संयुक्त मंत्री (प्रशासनिक) पद के एडवोकेट संजीव कुमार श्रीवास्तव, कनिष्ठ सदस्य पद के एडवोकेट अजय कुमार पांडेय एव एडवोकेट देवेश कुमार श्रीवास्तव ने अपने-अपने पर्चे वापस ले लिए।
जिसके बाद अब अध्यक्ष पद के उम्मीदवार में एडवोकेट हरिहर पाठक, एडवोकेट विनोद कुमार त्रिपाठी, एडवोकेट नजीर अहमद मलिक, एडवोकेट अखण्ड प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट जय शंकर प्रसाद मिश्र, एडवोकेट रामचन्द्र चौधरी व एडवोकेट राम सूरत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट नरेंद्र कुमार भार्गव, एडवोकेट विजय कुमार सिंह, एडवोकेट पवन कुमार लोहिया, महामंत्री पड़ के लिए एडवोकेट अनिरुद्ध कुमार, एडवोकेट अंजनी कुमार दुबे, एडवोकेट आशीष पाण्डेय, एडवोकेट सिद्धनाथ पाण्डेय, कोषाध्यक्ष पड़ के लिए एडवोकेट मनीष कुमार त्रिपाठी, एडवोकेट रविशंकर शुक्ला, संयुक्त मंत्री (प्रशासनिक) पद के लिए एडवोकेट एहतैशामुद्दीन, एडवोकेट पवन चन्द्र शुक्ल, एडवोकेट राहुल द्विवेदी, संयुक्त मंत्री (सूचना एव जन सम्पर्क) पद के लिए एडवोकेट देवेश श्रीवास्तव एव रामेश्वर पाण्डेय, संयुक्त मंत्री (पुस्तकालय) पद के लिए एडवोकेट चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, एडवोकेट अजय कुमार पाण्डेय, वरिष्ठ सदस्य पद के लिए एडवोकेट सच्चिदानंद झा, एडवोकेट वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एडवोकेट अनिल कुमार विश्वकर्मा, एडवोकेट राजेश कुमार श्रीवास्तव, एडवोकेट बाल कृष्ण शुक्ला, एडवोकेट दयाशंकर त्रिपाठी, कनिष्ठ सदस्य पद के लिए एडवोकेट अजय कुमार चौरसिया, एडवोकेट प्रमोद कुमार दुबे, एडवोकेट प्रदीप कुमार सिंह का पर्चा वैध पाया गया। जबकि कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एडवोकेट कैलाश नाथ गिरी निर्विरोध चुने लिए गए। उपरोक्त सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला अब 5 अक्टूबर को चुनाव सम्पन्न होने होने वाले चुनाव में होगा।मतदान सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगा उसी दिन शाम को 5:00 बजे से मतगणना प्रारम्भ कर चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव आयुक्त ने बताया कि चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु बार काउंसिल के निर्देशों सहित चुनाव संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।यदि किसी द्वारा कोई अवरोध उत्प्रन्न किया गया तो उस पर कड़ी कार्यवाही करने के साथ ही बार कौंसिल को भी सूचित किया जाएगा।
The post बार एसोसिएशन के चुनाव में प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत appeared first on .





