बाबा रामदेव अब बनाएगे बैलों से बिजली, किसानों को होगा फायदा

बाबा रामदेव और उनके सहयोगी आचार्य बालकृष्ण उपभोक्ता वस्तुओं की कंपनी पतंजलि अब एक अनूठा काम करने जा रहे हैं। जी हां- पतंजलि अब बैलों से बिजली बनाएगी।बाबा रामदेव अब बनाएगे बैलों से बिजली

दरअसल, एक बैल की खींचने की शक्ति की सहायता से बिजली उत्पन्न करने के विचार पर डेढ़ साल के दौरान अनुसंधान ने प्रारंभिक सफलता हासिल की है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कहीं जानवरों को बूचड़खाने ना भेजा जाए।  देश में पतंजलि का कारोबरा बेहद तेजी से दौ़ड़ रहा है। बाबा रामदेव और उनके सहयोगी आचार्य बालकृष्ण की कंज्यूमर गुड्स कंपनी पतंजलि रिन्यूएबल एनर्जी के एक अनूठे रूप यानी ‘बुल पावर’ पर काम कर रही है। 

यह भी पढ़े : अभी-अभी: सीएम योगी को यूपी की जनता ने दी बड़ी धमकी, कहा सुधार लो वरना…

इसके प्रयोग के लिए देश की एक प्रमुख मल्टीनैशनल ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर और एक तुर्की की कंपनी भी शामिल है। जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल इसका एक प्रोटोटाइप डिजाइन किया गया है। अधिक इलेक्ट्रीसिटी जनरेट हो इसके लिए अभी काम जारी है।  

अभी तक एक टर्बाइन वाले इस डिजाइन से लगभग 2.5 किलोवॉट पावर मिल सकी है। बालकृष्ण का कहना है कि हम ऐसा बैलों को बचाने के लिए कर रहे हैं। बड़ी संख्या में बैलों को काटा जा रहा है, हम इसे पूरी तरह से बदलना चाहते हैं। उनका कहना है कि ‘बैलों का सुबह खेतों में और शाम को इलेक्ट्रिसिटी जेनरेशन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

पुराने समय में बैलों का इस्तेमाल हथियार ले जाने में किया जाता था। अगर टेक्नॉलजी की मदद से उनकी ताकत का अधिकतम इस्तेमाल किया जाए तो वे काफी उपयोगी हो सकते हैं।’ इतना ही नहीं जो किसान बैल रखेगा उसे ये तकनीक पतंजलि देगा कि वह किसान बैलों की मदद से कैसे अपने घर पर बिजली उत्पादन कर सकता है।जानकारी के लिए बता दें कि बैलों के इस्तेमाल से जो इलेक्ट्रिसिटी जनरेट होगी उसे स्टोर करके भी रखा जा सकता है।  

Back to top button