बाबा राम रहीम के मामले को लेकर यूपी में अलर्ट जारी

पंचकूला में लगी आग की आंच गाजियाबाद तक पहुंची
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ। पंजाब और हरियाणा में बवाल के बाद यूपी में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हैं। एडीजी ला एण्ड आर्डर आनन्द कुमार ने बताया कि पूरे यूपी में सभी पुलिस कर्मियों के साथ खुफिया विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया है। वहीं इस घटना को लेकर दिल्ली में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
दरअसल एक पुराने मामले में शुक्रवार को पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने बाबा राम रहीम को दोषी करार दे दिया है। एक गुमनाम पत्र पर लिए गए संज्ञान के करीब 15 साल बाद अदालत ने फैसला सुनाते हुए डेरा प्रमुख राम रहीम को दोषी करार दिया। इन पर आए फैसले के बाद डेरा समर्थक अनियंत्रित हो गये। पंचकूला और भटिंडा में हिंसा हुई। इस फैसले से भडक़े समर्थकों ने कई जगहों पर आगजनी की है। गाजियाबाद में भी गाडिय़ों में आग लगा दी गई। पुलिस ने उपद्रवियों पर अंकुश लगाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और स्थिति नियंत्रण से बाहर देखकर गोलियां भी चलाई हैं। वहीं इस हादसे में अब तक 30 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इतना ही नहीं सरकार ने एहतियात के तौर पर कई जगहों पर कफ्र्यू लगा दिया गया है। पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने जनता से संयम बरतने की अपील की है।
हरियाणा के कई शहरों की बिजली काट दी गई है। राज्यपाल ने कुछ भी कहने से किया इंकारडेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को सीबीआई की अदालत ने दोषी ठहराया है। उन्हें जेल भेजे जाने से नाराज समर्थकों ने जमकर हिंसा की है। इस मामले पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि दूसरे राज्य की स्थिति के बारे में कुछ भी नहीं कह सकता हूं। यह कहे जाने पर कि यूपी में भी हिंसा हो रही है, राज्यपाल ने कहा कि मुझे आप ही से इस बारे में ज्ञात हुआ है। वह आगरा में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के अध्यक्ष डॉ. बलदेव भाई शर्मा के नागरिक अभिनंदन में पहुंचे थे। राज्यपाल ने बीआरडी में ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत पर कहा कि इस घटना पर गंभीरता से विचार किया गया। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ स्वयं वहां गए। जांच समिति बैठाई गई। उसकी रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर सख्त
कार्रवाई की गई।





