बहराइच में सीएचसी अधीक्षक सहित छह कोरोना पॉजिटिव

बहराइच। जिले में कोरोना का कहर बढ़ रहा है। शनिवार को संदिग्ध कोरोना संक्रमित की जो रिपोर्ट सामने आई उसे हड़कंप मच गया है।
प्रतीकात्मक फोटोविशेश्वरगंज के चिकित्सा अधीक्षक समेत से लोग जिले में कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें नानपारा के एक ही परिवार के 3 लोग शामिल हैं। सभी को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है।
जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेश सिंह ने बताया कि शनिवार को जिले में 6 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित मिले हैं।
इनमें विशेश्वरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर उत्कर्ष मिश्रा भी शामिल है। सीएमओ ने बताया कि चिकित्सा अधीक्षक डॉ उत्कर्षके संक्रमित मिलने पर सीएचसी के अन्य चिकित्सा कर्मियों का भी सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। सीएमओ डॉ सिंह ने बताया कि इसके अलावा मोतीपुर एक और नानपारा के 4 रोगी शामिल हैं। सीएमओ ने बताया कि नानपारा के मोहल्ला हसनगंज में कोरोनावायरस की जांच रैपिड किट द्वारा की गई है जिसमें गौरव जयसवाल कोरोना पॉजिटिव पाए गए तथा राकेश कुमार श्रीवास्तव स्टांप विक्रेता व उनके परिवार के तीन अन्य सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है।





