बस संचालन ठप, ग्रामीण परेशान

कादीपुर-सुलतानपुर, 20 नवम्बर (UjjawalPrabhat.Com)। करौदीकला ब्लाक से सुलतानपुर डिपो की दो बसों का संचालन लोहिया बस सेवा ब्लाक के भटौता से लखनऊ के लिए संचालित होती थी। जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सुलतानपुर, लखनऊ व अन्य जगहों की यात्रा में काफी आसानी होती थी, लेकिन पिछले एक माह से लोहिया बस सेवा का संचालन बंद कर दिया गया। सूत्रों की माने तो बंदरबाट के चलते संचालन को जानबूझकर कर बाधित किया गया है। इस संबंध में जब एआरएम से बात हुई तो हैरानी इस बात की रही की एआरएम सुलतानपुर को भी इस बात की जानकारी नहीं रही कि उनके अधीनस्थ उनके पीछे क्या गुल खिला रहे हैं। उधर ग्रामीणों का कहना है कि परिवहन विभाग जानबूझकर कर लोहिया बस सेवा बंद कर रखा है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी परिवहन विभाग करौदीकला ब्लाक से बंद कि गई सुलतानपुर लखनऊ सेवा बहाल नहीं कर रहा है।
रिपोर्ट- रोहित दूबे





