बस घर में रख‌िए ये चीजें, कभी धन की कमी नहीं सताएगी

वास्तु व‌िज्ञान के अनुसार कुछ चीजें ऐसी हैं ज‌िन्हें हमेशा घर में रखना चाह‌िए, इससे धन की कमी नहीं रहती है। आप देख‌िए आपके घर में यह चीजें हैं। अगर हैं तो इसकी द‌िशा भी जांच लीज‌िए आप खुद महसूस करेंगे क‌ि आपके घर में बरकत आने लगी है।
बस घर में रख‌िए ये चीजें, कभी धन की कमी नहीं सताएगी

कुछ चीजें ऐसी हैं ज‌िन्हें हमेशा घर में रखना चाह‌िए

वास्‍तुशास्‍त्र में उत्तर द‌िशा को जल की द‌िशा माना गया है। इस द‌िशा में जल से भरा घड़ा या सुराही रखना चाह‌िए। अगर आपके पास फ्र‌िज और वॉटर फ‌िल्टर भी है तब भी वास्तु की अनुकूलता के ल‌िए ड‌िजाइनर घड़ा या सुराही सजा कर रखना चाह‌िए और हर द‌िन पानी बदलते रहना चाह‌िए।
अपने घर में मनी प्लांट का एक पौधा लगाएं। वास्तु विज्ञान के अनुसार मनी प्लांट का पौधा लगाने के लिए आग्नेय दिशा यानी दक्षिण-पूर्व को शुभ माना गया है। आग्नेय दिशा के देवता गणेश जी हैं और प्रतिनिधि ग्रह शुक्र है। गणेश जी अमंगल का नाश करते हैं और शुक्र सुख-समृद्धि का कारक ग्रह होता है। बेल और लता का कारक शुक्र होता है इसलिए आग्नेय दिशा में मनी प्लांट लगाना धन के ल‌िए शुभ रहता है।
घर में वास्तु दोष को दूर करने के ल‌िए वास्तु पुरुष की पूजा होती है। घर में वास्तु पुरुष की तस्वीर या मूर्त‌ि लगाकर रखें और न‌ियम‌ित कपूर की बाती से इनकी पूजा करें। वास्तु पुरुष वस्तु दोष के अशुभ प्रभाव से रक्षा करते हैं।
अपने घर में 9 प‌िराम‌िड रखें इससे हर द‌िशा के वास्तु दोष दूर होंगे। अगर ऐसा नहीं होता है तो कम से कम उस भाग में एक प‌िराम‌िड रखें जहां घर के लोग अक्सर साथ में समय ब‌िताते हैं। यह सभी लोगों में सकारात्मक उर्जा का संचार करने में सहायक होगा जो घर की उन्‍नत‌ि और धन वृद्ध‌ि में सहायक हो सकता है।
घर के मुख्य द्वार पर स्वास्त‌िक का च‌िन्ह बनाएं या स्वास्त‌िक लगाएं। घर की तरफ देखते हुए गणेश जी भी शुभ लाभ देते हैं।
लक्ष्मी माता के साथ कुबेर की मूर्त‌ि और कुबेर यंत्र रखें।
वास्तुशास्‍त्र के अनुसार पंचमुखी हनुमान वास्तु संबंधी दोष को दूर करते हैं इसल‌िए घर में एक पंचमुखी हनुमान की प्रत‌िमा पूजा स्‍थान पर व‌िराजमान करना चाह‌िए।
भगवान व‌िष्‍णु और देवी लक्ष्मी के साथ शंख रखे।
पूजा घर में लाल वस्‍त्र में लपेट कर एक नार‌ियल रखें।
 
 
Back to top button