बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स…

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गुरुवार को भी तेजी के साथ हुई है। मजबूत अंतरारष्ट्रीय संकेतों के चलते प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 24 अंक चढ़ा हुआ नजर आया। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 14 अंकों की बढ़त के साथ 31969 के स्तर पर और एनएसई 1 अंक की बढ़त के साथ 9900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर मिडकैप 0.05 फीसद और स्मॉलकैप 0.31 फीसद की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स...

वैश्विक बाजार में तेजी

अंतरारष्ट्रीय बाजार से मिल रहे मजबूती के संकेतों के बीच तमाम एशियाई बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। जापान का निक्केई 0.60 फीसद की बढ़त के साथ 20141 के स्तर पर, चीन का शांघाई 0.17 फीसद की बढ़त के साथ 3236 के स्तर पर, हैंगसैंग 0.29 फीसद की बढ़त के साथ 26751 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.14 फीसद की बढ़त के साथ 2433 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, बुधवार को अमेरिकी बाजार भी बढ़त के साथ कारोबार कर बंद हुआ है। प्रमुख सूचकांक डाओ जौंस 0.31 फीसद की बढ़त के साथ 21640 के स्तर पर, एसएंडपी500 0.54 फीसद की बढ़त के साथ 2473 के स्तर पर और नैस्डैक 0.64 फीसद की बढ़त के साथ 6385 के स्तर पर कारोबार कर बंद हुआ है।

Back to top button