बच्चा है या स्पाइडरमैन!, करतब देख आप भी रह जाएंगे दंग

 आपने अब तक कई ऐसे बच्चों के बारे में सुना होगा, जो अपने अनोखे टैलेंट से लोगों को आश्चर्य में डाल देते हैं। लेकिन क्या कभी आपने सुना या देखा है कि महज 3 साल का बच्चा बिना किसी सहारे दिवार पर 10 फीट तक की ऊंचाई पर चढ़ जाता हो।

यह भी पढ़े: Video: जब अचानक मेट्रो में लड़की ने की कुछ ऐसी हरकत, देखते रह गए लोग


बच्चा है या स्पाइडरमैन!, करतब देख आप भी रह जाएंगे दंग

पढ़ गए न हैरत में, लेकिन यह बिल्कुल सच है, और अपने किसी कला की बदौलत इस बच्चे को ‘स्पाइडरमैन बॉय’ भी कहा जाता है।

ईरान के शहर बाबोल का रहने वाला तीन साल का अरात होसिनी आजकल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। उसके करतबों के वीडियो धमाल मचाए हुए हैं। उसकी उम्र जरूर कम है, लेकिन इस उम्र में वह बड़े-बड़े जिमनास्ट को भी मात दे रहा है। 

जिन करतबों को सीखने के लिए अनुभवी जिमनास्टों को कई साल लग जाते हैं। अरात उन्हें इस उम्र में महज कुछ पलों में ही कर लेता है। इसके लिए वह किसी का सहारा भी नहीं लेता। पलक झपकते ही वह दस फीट के खंभे पर चढ़ जाता है।
Back to top button