फ्लिपकार्ट और अमेजॉन वार में ग्राहकों को जबरदस्त फायदे

अमेजॉन और फ्लिपकार्ट दोनों में छिड़ चुका है महायुद्ध .बता दे कि दोनों ही कंपनियां एक बार फिर से अपने कस्टमर्स के लिए एक मौका देने जा रही है. बता दे कि इस महीने दोनो कंपनी सेल लगाने जा रही है. इस सेल में कस्टमर्स को बडे़ डिस्काउंटस पर प्रोडक्ट्स खरीदने का बेहतरीन मौका मिलेगा.

आपको बता कि बहुत जल्द फ्लिपकार्ट अपनी दसवीं वर्षगांठ के अवसर पर बिग10 नाम से मेगा सेल चलाने जा रही है. इस सेल में कंपनी कई प्रॉडक्ट्स और ब्रैंड्स पर 80%  तक डिस्काउंट ऑफर करेगी. देश की इस सबसे बड़े मार्केटप्लेस ने अपने सेलर्स से कहा है कि वह मेगा सेल के दौरान रेवेन्यू में तीन से चार गुना ग्रोथ हासिल होने का अनुमान लगा रहा है.

इस मेगा सेल में प्रतिद्वंदी अमेजॉन पीछे नहीं रहना चाहता.जिसके चलते  उसने भी अपनी ‘ग्रेट इंडिया सेल’ की वापसी का ऐलान करते हुए उसके लिए 11 से 14 मई का टाइम रखा है.  इस दौरान हैरतअंगेज कीमत पर हजारों ब्लॉकबस्टर डील्स कस्मटमर्स को मिलेगी.

Back to top button