फ्लाईट से मुस्लिम दंपति को किया बाहर

न्यूयाॅर्क : एक बार फिर अमेरिका में एक मुस्लिम परिवार को फ्लाईट से उतार दिया गया है। इस परिवार ने अपने साथ भेदभाव किए जाने का आरोप लगाया है। शेबले पति और तीन बच्चों के ही साथ शिकागो से वाॅशिंगटन जा रही थी। दरअसल फ्लाईट प्रबंधन और पायलट द्वारा उन्हें अपना लगेज लेकर बाहर जाने के लिए कहा। इसके बाद दंपति प्लेन से उतर गए। पीडि़त एमान-एमी साद शेबले द्वारा कहा गया कि वे उनके पहनावे के चलते आशंकित हो गए। उन्हें सुरक्षा कारणों के चलते फ्लाईट से बाहर कर दिया गया। इसके बाद शेबले परिवार द्वारा वीडियो भी बना लिया गया। इस घटना को लेकर उन्होंने उच्चस्थ अधिकारियों से चर्चा की। इस मामले में उन्होंने काउंसिल आॅन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशन्स यूनाईटेड एयरलाईंस को एक पत्र भी भेजा है। जिसके माध्यम से उन्होंने उचित कार्रवाई की मांग भी की है। इस मामले में उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।





