फ्लाइट में सो गया PAK एयरलाइंस का पायलट, 300 पैसेंजर थे एयरक्राफ्ट में

कराची.पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का एक सीनियर पायलट फ्लाइट के दौरान आराम से सो गया। ये फ्लाइट इस्लामाबाद से लंदन जा रही थी। घटना के वक्त फ्लाइट ऑपरेशन की जिम्मेदारी उसने जूनियर पायलट को दे दी। एयरक्राफ्ट में 300 पैसेंजर्स थे। घटना के बाद आमिर अख्तर हाश्मी नाम के इस पायलट को ड्यूटी से हटा दिया गया है।फोटो भी आई सामने…
– पाकिस्तान के अखबार ‘द डॉन’ के मुताबिक, 26 अप्रैल की है। पाकिस्तान एयरलाइंस की इस्लामाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट में 300 पैसेंजर्स थे।
– इस फ्लाइट में सीनियर पायलट आमिर अख्तर हाश्मी और उनके साथ एक जूनियर पायलट था।
– फ्लाइट के टेक ऑफ के बाद कैप्टन हाश्मी ने जूनियर को कॉकपिट में रहने का आदेश दिया और खुद पैसेंजर कम्पार्टमेंट में जाकर एक चादर ओढ़कर सो गए।
– सोते हुए उनका एक फोटो भी सामने आया है।

एयरलाइन्स नहीं लेना चाहती थी एक्शन
– हाश्मी की इस बेहद गैर जिम्मेदाराना हरकत के बाद भी पीआईए उनके खिलाफ किसी तरह का एक्शन लेने के मूड में नहीं थी। इसकी वजह ये थी कि हाश्मी पाकिस्तान एयर लाइंस पायलट एसोसिएशन (PALPA)के मेंबर और सेक्रेटरी हैं।
– PALPA का पाकिस्तान के सिविल सर्कल में ही नहीं बल्कि आर्मी में दबदबा माना जाता है। लेकिन, जैसे ही लोगों का गुस्सा भड़का तो सरकार के दबाव में कार्रवाई की गई और आमिर को ऑफ ड्यूटी कर दिया गया।
– पीआईए के स्पोक्सपर्सन डेनियल गिलानी ने कहा- हाश्मी को ऑफ ड्यूटी कर दिया गया है और उनके खिलाफ जांच जारी है।
– रिपोर्ट के मुताबिक- फ्लाइट में कुल 305 पैसेंजर थे। इनमें से 293 इकोनॉमी जबकि 12 क्लब क्लास में थे।

एक पायलट ने देश छोड़ा
– पीआईए से जुड़ा एक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। करप्शन के बड़े आरोपों का सामना कर रहे एक पायलट ने शनिवार को पाकिस्तान छोड़ दिया।
– पायलट का देश छोड़ना इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि उनका नाम देश की नो-फ्लाई लिस्ट में था।