फेसबुक का ज्यादा इस्तेमाल, दिमागी सेहत के लिए है खतरनाक

शोध में पाया गया कि जो लोग फेसबुक पर जितने ज्यादा लाइक्स को हिट करते हैं उनका मानसिक स्वास्थ्य उतना ही ज्यादा खराब होता है|फेसबुक का ज्यादा इस्तेमाल, दिमागी सेहत के लिए है खतरनाकफेसबुक पर किसी पोस्ट की लाइक्स को हिट करना और अपने स्टेटस को अपडेट करने से आपके मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है। अमेरिका में हुए एक अध्ययन से इस बात का पता चला है। कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर होली शाक्या ने अपने सहयोगियों के साथ सोशल नेटवर्किग साइट पर सक्रिय रहने वाले 5,200 लोगों के स्वास्थ्य का विश्लेषण किया। इन सभी की औसत आयु 48 वर्ष थी। इस दौरान लोगों की मानसिक स्थिति और बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआइ) पर गौर किया गया। अध्ययन के प्रतिभागियों ने शोधकर्ताओं को अपना फेसबुक डाटा देखने की अनुमति दी हुई थी। शोध में पाया गया कि जो लोग जितने ज्यादा लाइक्स को हिट करते हैं उनका मानसिक स्वास्थ्य उतना ही ज्यादा खराब होता है।

यह स्थिति समय के साथ बढ़ती जाती है। शोधकर्ताओं ने खराब स्वास्थ्य वाले लोगों को फेसबुक का इस्तेमाल सीमित करने की सलाह दी है। शोध में पाया गया कि फेसबुक पर ज्यादा रहने वाले लोगों का बीएमआइ भी बढ़ा हुआ पाया गया। वैसे जो लोग जटिल मसलों पर कार्य करते हैं और अध्ययन से जुड़े हुए हैं, वे नहीं मानते कि फेसबुक स्वास्थ्य को इतना ज्यादा नुकसान पहुंचाता है।

इससे पहले हुए एक अन्य शोध में कहा गया था कि जो लोग फेसबुक पर रोमांस करते हैं, उनके रिश्ते धीरे-धीरे करके मजबूत होते जाते हैं। लेकिन ऐसा तब होता है जब दोनों तरफ से रिश्तों को लेकर सच्चाई हो। एक अन्य शोध में फेसबुक की दोस्ती को ज्यादा टिकाऊ माना गया था।

Back to top button