फेरों के बाद दूल्हे की एक मांग पर दुल्हन ने कहा- ये आपत्तिजनक, फिर चले लात-घूंसे और बारात हो गई वापस

में भी सामना आया है. जहां फेरों के बाद दूल्हे ने एक दुल्हन से एक ऐसी इच्छा जाहिर कर दी जिससे शादी तक टूट गई.
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक मूंडवा कस्बे में भवंरलाल बंग की बेटी की शादी थी. बारात डूंगरगढ़ के रहने वाले दिनेश के बेटे विवेक की आई थी जो कि पेशे से चार्टेड अकाउंटेंट हैं. दुल्हन ने भी एलएलबी की डिग्री ले रखी है. शादी में बारात का स्वागत शानदार हुआ था और बाराती भी बेहद खुश नजर आ रहे थे.
शादी की सभी रस्में धीरे-धीरे निभाई जा रही थीं और फेरे भी हो चुके थे. इसके बाद दूल्हे ने दुल्हन के सामने एक ऐसी इच्छा जता दी जो दुल्हन को बेहद नागवार गुजरी और उसने साफ इनकार कर दिया. दरअसल दूल्हे ने दूल्हन से अपने तरीके से फोटो खिंचाने के लिए कहा था इस पर दूल्हन ने कहा कि यह आपत्तिजनक है और ऐसा सबके सामने नहीं हो सकता है.





