बड़ी आफत: फिर बढे पेट्रोल और डीजल के दाम, अभी और आने वाली है आफत…

पेट्रोल और डीजल में बढ़ोत्तरी का सिलसिला रविवार को जारी रहा। पेट्रोल की कीमतों में लगातार चौथे दिन इजाफा हुआ, जबकि डीजल के दाम में लगातार 11वें दिन वृद्धि का सिलसिला जारी रहा।

जानें चारों महानगरों में पेट्रोल -डीजल की नई कीमतें 

तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के भाव में 23 पैसे जबकि चेन्नई में 24 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की है। वहीं डीजल के दाम दिल्ली में 29 पैसे और कोलकाता में 30 पैसे, जबकि मुंबई और चेन्नाई में 31 पैसे प्रति लीटर बढ़ोत्तरी की गई है।

अनिल अंबानी के छोटे बेटे अंशुल की रिलायंस ग्रुप में एंट्री, इस काम से शुरू करेंगे करियर

दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में रविवार को पेट्रोल भाव क्रमश: 70.95 रुपये, 73.05 रुपये, 76.58 रुपये और 73.65 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए। चारों महानगरों में डीजल की कीमतें नई वृद्धि के बाद क्रमश: 65.45 रुपये, 67.23 रुपये, 68.53 रुपये और 69.14 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।

Back to top button