फिर एक पुलिस ऑफिसर ने की खुदकुशी

नई दिल्ली। देश में पुलिसकर्मियों के खुदकुशी के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। दिल्ली में गुरुवार सुबह एक ऐसा ही मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस मुख्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक एसीपी ने हेडक्वार्टर की इमारत के 10वीं मंजिल से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया।
यह भी पढें- पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या में शामिल ये आतंकी हुआ ढेर
एसीपी की पहचान प्रेम बल्लभ (55) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसीपी प्रेम खुद कूदे या किसी ने उन्हें धक्का दिया पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है।
बता दें, 6 महीने पहले ही एसीपी प्रेम बल्लभ को पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया था। वे पुलिस मुख्यालय के स्थापना विभाग(स्टाइलिशमेंट) में तैनात थे। इससे पहले वे प्रेम बल्लभ क्राइम ब्रांच स्पेशल सेल व अन्य विभागों में तैनात रहे हैं।





