फरीदाबाद में महिला पत्रकार ने दी जान, ब्लैकमेलिंग का था आरोप

download (8)नई दिल्ली। दिल्ली से सटे फरीदाबाद में एक मशहूर न्यूज पोर्टल की महिला पत्रकार पूजा की पांचवी मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत हो गई है। लेकिन इस मौत पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल इस महिला पत्रकार के खिलाफ कुछ दिनों पहले पुलिस ने ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज किया था।

इसके बाद न्यूज पोर्टल ने उसे निलंबित कर दिया था। जिस वक्त ये वारदात हुई मौके पर महिला पत्रकार के अलावा उसकी दोस्त अमरीन और एक और दोस्त अमित घर मे मौजूद थे। पुलिस का कहना है कि इन तीनों दोस्तों ने फ्लैट में शराब पी। जिसके बाद अमरीन अपने कमरे में चली गई और पूजा और अमित एक साथ थे। इसके कुछ ही देर बाद पूजा ने बालकनी से छलांग लगा दी।

 
Back to top button