प्लेन में ‘चप्पल मारने वाले’ मंत्री को ट्रेन से करनी पड़ी यात्रा

नई दिल्ली: एयर इंडिया के एक कर्मचारी से मारपीट करने पर घरेलू एयरलाइनों द्वारा लगाए गए उड़ान प्रतिबंध के चलते शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ को शनिवार को ट्रेन से यात्रा करनी पड़ी।  हालांकि ट्रेन में भी विवाद ने उनका साथ नहीं छोड़ा। ट्रेन में जब मीडियाकर्मियों ने उनसे प्लेन में हुई मारपीट की घटना पर बात करने की कोशिश तो उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। बार-बार के सवाल पर वह भड़क भी गए व पुलिस से मीडियावालों को बाहर निकालने को कहा।

प्लेन में 'चप्पल मारने वाले' मंत्री को ट्रेन से करनी पड़ी यात्रा

ट्रेन में बिगड़ी सांसद की तबीयत
ट्रेन में सांसद रवींद्र गायकवाड़ की हाई बीपी की शिकायत पर मुथरा में ट्रेन को रोककर उनके स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच में ब्लड प्रेशर सामान्य पाया गया। इस कारण ट्रेन को दो मिनट अतिरिक्त मथुरा जंक्शन पर रोका गया। दिल्ली से ट्रेन रवाना होने के बाद, सांसद ने कोच कंडक्टर से हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत की। इस पर कोच कंडक्टर ने आगरा कंट्रोल रूम को सूचित किया. ट्रेन का मथुरा में तीन मिनट का स्टॉपेज है। रेलवे के डॉ. धीरेंद्र गुप्ता ने मथुरा ने मथुरा में सांसद का चेकअप किया। जांच में गायकवाड़ का ब्लड प्रेशन नॉर्मल पाया गया। 

सांसद को विमान में सफर से नहीं रोक सकते
घरेलू एयरलाइन कंपनियों द्वारा शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ के अपने विमानों में सफर करने पर रोक लगाने के बीच सरकार ने कहा कि ऐसा कोई कानून नहीं है जिसके तहत ऐसी रोक लगायी जा सके। कानून राज्य मंत्री पीपी चौधरी ने एक निजी टेलीविजन चैनल से कहा कि यदि कोई व्यक्ति अपराध करता है तो उसे सजा दी जा सकती है लेकिन उसे विमान में सफर करने से नहीं रोका जा सकता।

Back to top button