प्रेमिका ने पार्टनर को किस करने के दौरान किया कुछ ऐसा, जिससे मिल सकती है 8 साल की जेल

एक युवती ने आखिरी बार अपने पूर्व प्रेमी की किस करने के दौरान जीभ काट ली. बताया जा रहा है कि घटना के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक़, महिला को कोर्ट से 8 साल जेल की भी सजा हो सकती है और यह घटना स्पेन के बार्सिलोना की है. प्राप्त मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आडिया लोपेज ईस्टीवे द्वारा अपने प्रेमी से दूसरी बार ब्रेकअप होने पर किस करने के बहाने उसकी जीभ काट ली है.

बताया जा रहा है कि इस कपल का रिलेशनशिप केवल दो माह चला था जो कि साल 2016 में शुरू हुआ था. कुछ दिनों बाद दोनों ने एक-दूसरे के साथ फिर से रिलेशनशिप में आने का फैसला लिया था. हालांकि चार महीने बाद ही उसके प्रेमी ने उससे कहा कि लगातार उसके मूड बदलने से वह परेशान हो गया है और जब गर्लफ्रेंड ईस्टीवे ने सुना तो वह अपने आपे से बाहर हो गई और चीखने-चिल्लाने भी वे लगी. जबकि इस दौरान अपार्टमेंट में उसने खूब शोर भी मचाया. लेकिन थोड़ी देर बाद अपने प्रमी के पास वापस आई और उसे गले लगाकर वह किस करने लगी. जबकि इस दौरान उसने अपने प्रेमी की जीभ भी काट ली.

बताया जा रहा है कि जीभ के काटे हुए हिस्से को उसने जमीन पर थूक दिया और भाग गई. जबकि इस दौरान दर्द के कारण प्रेमी चिल्लाने लगा और उसके मुंह से लगातार खून भी आ रहा था. बाद में पड़ोसियों की मदद से घायल प्रेमी को अस्पताल पहुंचाया गया और उस दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया था, हालांकि वह बयान देने से इनकार कर रही थी. अब महिला को कोर्ट में पेश किये जाने की खबर सामने आ रही है.

Back to top button