प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर तालाब में फेंका शव, तीन हिरासत में

मलिहाबाद। मलिहाबाद इलाके के घुसोली गांव निवासी राम बक्स गुरुवार सुबह से लापता थे। परिजनों ने मलिहाबाद कोतवाली में उनके गायब होने की सूचना दर्ज कराई थी ।शुक्रवार सवेरे राम बक्स का शव गांव के तालाब में उतराता मिला तो भाई ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है तीन संदिग्धों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मलिहाबाद इलाके घुसोली गांव निवासी महिपाल रावत ने बताया कि उनका बेटा राम बक्श 28 साल घर के अंदर सो रहा था। गुरुवार सवेरे जब घर के लोग जागे तो वह पलंग पर नहीं था। उसके चप्पल रखे हुए थे परिजनों ने गांव व आसपास रिश्तेदारों में राम बक्श की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। जब उसकी जानकारी नहीं हो पाई तो पिता महिपाल ने मलिहाबाद कोतवाली में बेटे के गुम होने की सूचना दर्ज कराई।
शुक्रवार सुबह भाई रामविलास ने राम बख्श का शव गांव के ही तालाब में उतराते हुए देखा तो मलिहाबाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मलिहाबाद पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाल कर पीएम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर क्राइम वहीद अहमद का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जबकि परिजनों के आरोप पर तीन संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।





