हुआ फाइनल, सोनिया नहीं रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका

नई दिल्‍ली। यूपी में सपा और कांग्रेस के गठबंधन की सूत्रधार रहीं प्रियंका वाड्रा 2019 के लोकसभा चुनाव में रायबरेली से सोनिया गांधी की जगह चुनाव लड़ सकती हैं। वैसे ज्‍यादातर चुनाव के समय ही सक्रिय नजर आने वाली प्रियंका राजनीति से दूर रहने के पक्ष में रहती हैं।प्रियंका वाड्रा 2019 के लोकसभा चुनाव

प्रियंका वाड्रा 2019 के लोकसभा चुनाव में रायबरेली से सोनिया गांधी की जगह लड़ सकती हैं चुनाव 

एक बार फिर वो मैदान में हैं और पार्टी के लिए प्रचार कर सकती हैं। इस बीच इस बात के कयास लगना भी शुरू हो गए हैं कि वो अपनी मां और पार्टी अध्‍यक्ष सोनिया गांधी की पारंपरिक सीट से मैदान में उतर सकती हैं। सपा-कांग्रेस गठबंधन के बाद कांग्रेस ने भी इसका श्रेय प्रियंका को देते हुए उनके सक्रिय राजनीति में पदार्पण की इशारा किया।

गठबंधन के बाद कांग्रेस नेता अहमद पटेल द्वारा ट्वीट कर प्रिंयका की इसमें भूमिका को माना जिसके बाद कांग्रेस ने अब भी उनके राजनीतिक भविष्‍य पर बात करने से जो दूरी बनाई थी उसमें भी बदलाव आया। प्रियंका की बढ़ती राजनीतिक भूमिका को लेकर इस बात के कयास तेज हो गए कि वो 2019 में सोनिया की जगह मैदान संभाल सकती हैं।

कांग्रेस अध्‍यक्ष जिन्‍होंने 1999 में अमेठी से चुनाव लड़ा था 2004 में रायबरेली आ गईं और अमेठी सीट राहुल के नाम हो गई। यह दोनों सीटें गांधी परिवार के लिए सुरक्षित हैं और इनके लिए प्रियंका 1999 से चुनाव प्रचार करती आ रही हैं। भले ही ताजा हालात के बाद प्रियंका को लेकर फिर कयास जारी है वहीं पार्टी राहुल को अध्‍यक्ष बनाने के प्‍लान से डिगती नहीं दिख रही।

Back to top button