प्रिंस विलियम गे मैगजीन के कवर पेज पर दिखेंगे

एजेंसी/ लंदन : एक नए अध्याय की शुरुआत करते हुए ब्रिटेन के शाही परिवार के प्रिंस विलियम अब समलैंगिक मैगजीन के कवर पेज पर दिखेंगे। शाही परिवार से किसी लोकप्रिय गे मैगजीन के कवर पेज पर आने वाले वो पहले प्रिंस होंगे। वह एटिट्यूड नाम की मैगजीन के जुलाई संस्करण के कवर पेज पर दिखाई देंगे।

प्रिंस विलियम

प्रिंस विलियम ने समलैंगिक एवं लिंग परिवर्तित लोगों से मुलाकात की

प्रिंस विलियम ने यह निर्णय लने से पूर्व अपने केनसिंगटन पैलेस में समलैंगिक एवं लिंग परिवर्तित लोगों से मुलाकात की, उनके अनुभवों को सुनने के बाद ही उन्होने इस पत्रिका के लिए अपनी तस्वीर देने का फैसला किया।

इससे पहले, प्रिंस की पत्नी केट मिडलटन वोग पत्रिका के शताब्दी अंक के कवर पेज पर नजर आई थीं।

Back to top button