फिर जाएंगे पाकिस्तान प्रधानमंत्री मोदी : रिपोर्ट

images (18)नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर पाकिस्तान जाने का मन बना रहे हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से यह दावा किया गया है।

आगामी 9-10 नवंबर को पाकिस्तान में सार्क देशों का शिखर सम्मेलन आयोजित होना है। पाकिस्तान ने इसमें हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया है।

अब खबर है कि सरकार गंभीरता से विचार कर रही है कि मोदी को पाकिस्तान जाना चाहिए। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

…तो मोदी रचेंगे इतिहास

मोदी सार्क समिट में हिस्सा लेने पाकिस्तान जाते हैं तो वे ऐसा करने वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री होंगे। इससे पहले परवेज मुशर्रफ के राष्ट्रपति रहते 2004 में वहां सार्क सम्मेलन हुआ था। तब तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पाकिस्तान गए थे।

दिसंबर में अचानक पहुंचे थे पाक

सभी को चौंकाते हुए दिसंबर 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान गए थे। तब पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अपनी नातिन की शादी के लिए लाहौर में थे। मोदी का विशेष विमान सीधा लाहौर पहुंचा था।

Back to top button